Search

April 12, 2026 6:14 am

स्वच्छ भारत अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई योद्धा को किया गया सम्मानित।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । मंगलवार को पाकुड़ नगर परिषद स्थित रविंद्र भवन में नगर पंचायत के सभी सफाई मित्रों को उनके द्वारा साफ सफाई संबंधी सभी कार्यों, स्वच्छ भारत अभियान में सभी कार्यक्रमों तथा चुनाव के दौरान अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु सफाई योद्धा के रूप में सभी सफाई योद्धा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी, नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे ने बताया कि नगर परिषद के स्वच्छता मित्रों ने स्वच्छ भारत अभियान के दौरान नगर परिषद क्षेत्र को साफ सफाई रखने में इनका अहम योगदान रहा। यह सभी स्वच्छ भारत के सफाई योद्धा हैं। इन्होंने चुनाव के समय भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इनके द्वारा उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मौके पर कुमार निशांत नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा कार्यालय के बड़ा बाबू देवासी देव बर्मन ,एजाजुल अंसारी टैक्स दारोगा आनंद कापड़ी ,नीरज ,ऑडिटर राजेंद्र जी , धीरज कुमार और कार्यालय के अन्य कर्मिंगन उपस्थित रहे ।

img 20250107 wa00215727311118836948298
img 20250107 wa00221101847469331845941

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!