Search

March 15, 2026 5:02 am

झारखंड सरकार की संकल्पना को मिल रही मजबूती, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

पोषण ट्रैकर ऐप के एफ.आर.एस. से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर आयोजित, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

पाकुड़, 13 जून 2025 — झारखंड सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “नशे को ना, ज़िंदगी को हां” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के सभी 1167 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस आयोजन का नेतृत्व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने किया। जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविकाएं, सहायिकाएं और उपस्थित लाभार्थियों ने सामूहिक रूप से नशा न करने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान ने न केवल चेतना का संचार किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता का प्रभावी संदेश पहुँचाया।
इसके साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप के एफ.आर.एस. (Facial Recognition System) में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर विशेष शिविरों का आयोजन भी किया गया। शिविर के दौरान सेविकाओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, ताकि बच्चों और महिलाओं के पोषण संबंधी आँकड़े सटीक और प्रभावी ढंग से दर्ज किए जा सकें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने भौतिक निरीक्षण कर विभिन्न केंद्रों पर डेटा एंट्री में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की समीक्षा की और समाधान के दिशा-निर्देश दिए।

img 20250613 wa00116461854175500226209
img 20250613 wa00104359166923064149165

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर