Search

April 3, 2026 10:00 pm

गरीबों के लिए बनाए गए सदर अस्पताल का हाल ऐसे ही नहीं है बेहाल, कहानियों की है भरमार।

यासिर अराफात

पाकुड़ के सदर अस्पताल की हालत बेहाल है। यहां गरीब और असहाय लोगों को भी नहीं बख्शा जाता है। अस्पताल में सहयायों का एक नेटवर्क है जो गर्भवती महिलाओं से अवैध वसूली करता है। यह वसूली अस्पताल के सीएस को भी जाती है। सूत्रों के अनुसार, जब कभी गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, तो सहयायों द्वारा उनसे मोटी रकम वसूली जाती है। शहर के अन्य अस्पताल भी सीएस की देखरेख में चलते हैं और उन्हें नजराना देते हैं।
अस्पताल परिसर में एक प्राइवेट दवाई दुकान भी चलती है, जो सीएस को नजराना देती है। पाकुड़ की जनता सीएस के इस रवैये से परेशान हो चुकी है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
कुछ समाजसेवी सीएस के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र भेजने की तैयारी में हैं। जिला प्रशासन को इस मामले में ध्यान देने की जरूरत है। अस्पताल को इन समस्याओं से निजात दिलाने और प्रगति की ओर ले जाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!