Search

February 19, 2026 12:24 am

मध्यस्थता से टूटा परिवार फिर जुड़ा, ढाई साल बाद दंपति साथ रहने को हुए राजी।

न्यायालय की पहल लाई मुस्कान।

मध्यस्थता अभियान में अब तक 24 वादों का हुआ सफल निष्पादन।

पाकुड़: नेशन फॉर मिडिएशन – 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा अब तक कुल 24 वादों का सफल निष्पादन किया गया है। यह अभियान NALSA नई दिल्ली और JHALSA रांची के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 30 सितंबर तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कुटुंब न्यायालय में ओरिजनल सूट संख्या 67/2025, मो. अलाउद्दीन अंसारी बनाम सलीमान बीबी मामले में वर्षों से अलग रह रहे दंपति के बीच आपसी सुलह कराई गई। लगभग ढाई साल से अलग रह रहे इस पति-पत्नी ने मध्यस्थता केंद्र में आपसी समझौते के बाद पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि की उपस्थिति में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और अपनी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ नया जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। इस सफल मध्यस्थता से एक परिवार टूटने से बचा। दंपति ने इस पहल के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार का आभार जताया। मौके पर न्यायालय के संबंधित अधिवक्ता, कर्मचारी और मध्यस्थता केंद्र की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर