पाकुड़ में झारखंड आंदोलन के महान नेता और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पाकुड़ जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत, जिला सचिव मनोज सिंह, जिला संगठन महामंत्री परमजीत मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने झारखंडी अस्मिता, आदिवासी हक और सामाजिक न्याय के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनकी विचारधारा और संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज और राज्य का विकास संभव है।
इस अवसर पर जिला कमिटी द्वारा नगर कमिटी में विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें मो. आफताब खान को नगर अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा), मो. इस्तेखार आलम को नगर उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) और रविन्द्र मित्रा को नगर सचिव (अल्पसंख्यक मोर्चा) के रूप में दायित्व सौंपा गया।







