बजरंग पंडित
कुमारपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट “धमाका 2025” का फाइनल मुकाबला पाकुड़ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और मेहनत का महत्व सिखाता है। फाइनल मैच में दर्शकों का जोश देखने लायक था। सभी टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अजहर इस्लाम ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अजहर इस्लाम ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “खेलो और आगे बढ़ो। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों और दर्शकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। टूर्नामेंट का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






