Search

October 11, 2026 10:07 am

वन विभाग ने रेस्क्यू टीम ने विशाक्त बैंडेड करेत सांप का किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

 

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के पगला नदी के समीप बुधवार को एक विशाक्त बैंडेड क्रेट सांप के दिखने से अफरा-तफरी मच गई। नदी में नहाते और खेत में काम करते लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के रेस्क्यू टीम के अशराफुल शेख ने मौके पर पहुंचकर जहरीली सांप को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैंडेड क्रेट सांप जहरीला होता है और इसके काटने से गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और ऐसे सांपों को दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की सलाह दी।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया और उन्हें सांपों से संबंधित सावधानियां और सुरक्षा उपाय बताए।

img 20240911 wa00946279316386603622686

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!