विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और उपासना मरांडी रहे मौजूद।
अब्दुल अंसारी
महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में रविवार को प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और हरिवंश चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में झामुमो के विभिन्न मोर्चों — प्रखंड युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा और बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन किया गया। गठन के दौरान जिला स्तर के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे — युवा मोर्चा के लिए सुनील टुडू, महिला मोर्चा के लिए जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए रूहुल अमीन, बुद्धिजीवी मोर्चा के लिए देवीलाल हांसदा और किसान मोर्चा के लिए कलम मुर्मू ने पर्यवेक्षण किया।
नवगठित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि पार्टी ने आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करें तथा हेमंत सोरेन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। गांव-गांव में पार्टी की विचारधारा फैलाएं और जनता से जुड़ें। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि नवगठित मोर्चों के माध्यम से झामुमो और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और हरिवंश चौबे ने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां और मुनीराम मरांडी, महिला मोर्चा की जिला सचिव सुशीला देवी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम व लाल मुहम्मद अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मईनुद्दीन अंसारी, इकबाल हुसैन, अल्तमस हेम्ब्रम, जोशिम शेख, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, सह सचिव नसीम अहमद, जग्गू कोड़ा, हालिम शेख, अखलाकुर रहमान, अभिषेक कुमार सिंह (गोलक), संगठन सचिव मो. असद, पप्पू अंसारी, मोताहार शेख, सुनीराम मुर्मू, मीडिया प्रभारी निरोज मड़ैया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


