Search

March 31, 2026 10:09 am

मंदिर परिसर में भक्त आश्रय स्थल निर्माण कार्य का रखा गया आधारशिला

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): वसन्त पंचमी के अवसर पर डांगापाड़ा बंगाली टोला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को भक्त आश्रय स्थल निर्माण की आधारशिला रखी गई। यह मंदिर करीब 150 वर्ष पुरानी है। जहां पूर्व में खपरैल के छोटी से घर मे पूजा अर्चना होती थी। इसके बाद स्थानीय लोगो की सहयोग से मंदिर की भव्य रूप दिया गया। जहां वर्षो से बंगाल के पुजारी ढाकढोल के साथ बंगाली परम्परा अनुरूप पूजा करते आ रहे है ।मंदिर परिसर में पूजा के वक्त श्रधालुओ की कठिनाइयों को देखते हुए पूजा समिति ने भक्त आश्रय स्थल निर्माण की निर्णय लिया। पूजा कमिटी के आनन्द भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षो से इस मंदिर में धूमधाम से देवी दुर्गा की पूजा होते आ रही है। जहां मनोती पूर्ण होने पर श्रधालुओ द्वारा पाठा बलि भी दी जाती है। श्रधालुओ की कष्ट को देखते हुए भक्त आश्रय स्थल निर्माण कार्य आज से प्रारम्भ की गई है। जो पूरी तरह जन सहयोग से निर्माण होगा। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक धीरेन गोराई , कमल दत्त , ओम भारती , राहुल रत्न दास , सुधीर इंदि आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20250203 wa00158883883416504034999
img 20250203 wa00149187165822032434769

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!