अक्षय कुमार
रामगढ़। शिक्षक प्रशिक्षकों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के सत्र 2024-26 के बीएड प्रशिक्षुओ के द्वारा गैंगटोक का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण 04 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक सफलता पूर्वक पूर्ण किया। गैंगटोक में प्रशिक्षुओं ने तासी व्यूह प्वाइंट, गणेश टॉक, हनुमान टोक,बन झाखरी फॉल, इंचे मॉनेस्ट्री,छांगू लेक, बाबा हरभजन सिंह मंदिर का भ्रमण किया। इन स्थलों ने विद्यार्थियों को गैंगटोक के जीवन, साहित्य,कला और शिक्षा दर्शन से सीधे जोड़ने का अवसर प्रदान किया।

यहां प्रशिशुओं में न केवल वहां की हस्त निर्मित कलाकृतियों को समझा बल्कि क्षेत्रीय प्रस्तुति में भी शामिल होकर भ्रमण को यादगार बनाया। गैंगटोक भ्रमण में प्रशिशुओं ने शहर की आधुनिकता और ऐतिहासिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। कुलाधिपति बी एन साह ने कहा कि यह भ्रमण किताबों से हटकर कक्षा से बाहर जाकर वास्तविक जीवन संस्कृति और अनुभावात्मक शिक्षा को प्रत्यक्ष रूप से समझने का उत्कृष्ट माध्यम बना। विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी ने इस भ्रमण की सफलता पर सभी व्याख्याता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता तथा टीमवर्क विकसित करते हैं तथा जातीय संकीर्णता से ऊपर उठकर व्यापक दृष्टिकोण अपनाने तथा अपने व्यक्तित्व को सशक्त रूप से विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो( डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से इस सफल आयोजन पर शिक्षा विभाग के सभी व्याख्याताओं एवं प्रशिक्षुओं को बधाई दी।






