Search

February 4, 2026 12:15 pm

अवैध सम्बन्ध में की गई थी लड़की की हत्या , आरोपी गिरफ्तार।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते 23 जनवरी को खजुरडांगा गांव में नाबालिग लड़की बाहा मरांडी (14) की हत्या मामले को लेकर पुलिस ने गुरुवार को गांव के ही आरोपी अल्बिनुस टुडू (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में जेल भेज दिया। थाना में प्रेसवार्ता करते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि गांव स्थित कूप में लड़की के शव तैरते हुए पाया गया था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसमे थाना प्रभारी सहित एसआई गौतम कुमार दास , अमरजीत मिश्रा , एएसआई सनातन मांझी , साधन कर्मकार आदि शामिल थे। इस घटना को लेकर मृतका के पिता बड़का मरांडी ने गुरुवार को थाना में आवेदन दिया था। जांच के दौरान आरोपी की शिनाख्त होने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। बताते चले कि यह अवैध सम्बन्ध का मामला था। इसको लेकर आरोपी ने लड़की की हत्या कर कूप में डाल दिया था। पुलिस की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तथ्य उजागर होने पर त्वरित कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर