एस कुमार
76 वां गणतंत्र दिवस प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सीलमपुर कॉलेज व झामुमों कार्यालय में, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर विजय कुमार ने अपने कार्यालय में झंडाउत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. महेशपुर पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत ने, स्थानीय थाने में थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने, रद्दीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मु, कचहरी न्यायालय में अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने झंडाउत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. साथ ही महेशपुर प्रखंड के अन्य सरकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली विभाग, डिग्री कॉलेज घाटचोरा, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, भाजयुमों ने काठमिल परिसर सहित अन्य राजनीतिक पार्टी कार्यालय, शैक्षिक संस्थानों, बैंकों में राष्ट्रीय पर्व 76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी।






