Search

March 30, 2026 9:37 pm

कानून के रखवाले पर कानून का शिकंजा, लॉ छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में अधिवक्ता गिरफ्तार।

पाकुड़। जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक एलएलबी की छात्रा ने दुर्गापुर निवासी अधिवक्ता जुवेल मुर्मू पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे लॉ की पढ़ाई में मदद करने का झांसा देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और पिछले करीब सात महीनों से उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, आरोपी पीड़िता पर अपने पति से अलग होने का दबाव भी बना रहा था। 29 मार्च को बढ़ा विवाद, मारपीट का आरोप शिकायत के अनुसार, 29 मार्च 2026 को आरोपी ने एक बार फिर पीड़िता को धमकाकर बुलाने की कोशिश की। भयभीत छात्रा ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। जब पति मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने छात्रा का मोबाइल छीन लिया, उसे कमरे में बंद कर अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर उसके पति के साथ भी मारपीट की। मामले में कांड संख्या 61/26 दिनांक 29/03/26 के तहत धारा 64(2)(m)/251(2)/115(2) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जुवेल मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भय के माहौल में है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर