Search

March 14, 2026 10:17 am

रात्रि चौपाल में दिखा प्रशासनिक संवेदनशीलता का असर, उपायुक्त ने घर-घर स्वास्थ्य जांच व नशामुक्ति का दिया संदेश।

महेशपुर प्रखंड के भेटाटोला पंचायत में बुधवार की रात एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब उपायुक्त मनीष कुमार खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचे और रात्रि चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं को लेकर संवाद स्थापित किया। इस दौरान उपायुक्त ने न सिर्फ धरती आबा जन भागीदारी अभियान की जानकारी दी, बल्कि लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया।

सिर्फ लाभार्थी नहीं, योजनाओं के दूत बनें – उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि धरती आबा अभियान के तहत विभिन्न शिविर पंचायतों में लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, “आप खुद इन शिविरों में जाकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। जब तक जानकारी घर-घर तक नहीं पहुंचेगी, तब तक कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ संभव नहीं।”

डोर-टू-डोर स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर

चौपाल में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक्टिव केस सर्च अभियान की भी चर्चा की। बताया कि 16 जून से जिले में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “टीम जब भी आपके घर आए, तो बिना झिझक जांच कराएं। यह आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।”

नशामुक्ति की दिलाई शपथ, पंचायत भवन में लगाया पौधा।

नशे के खिलाफ भी उपायुक्त ने सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को तोड़ता है। इसे खत्म करने की शुरुआत घर से होनी चाहिए।” चौपाल में उपस्थित लोगों को उन्होंने नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इसके बाद उपायुक्त ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया और पंचायत सेवक व मुखिया को नेमप्लेट लगाने तथा परिसर व शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने बीडीओ और अंचलाधिकारी के साथ मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। चौपाल व निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय सिन्हा, जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रवीण मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

img 20250619 wa0026853367005059894158
img 20250619 wa00255707226488841381187
img 20250619 wa00274674872738414134365
img 20250619 wa00244975995140478351696

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर