प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर कुष्ट जागरूकता अभियान की शुरुवात गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तिलका मांझी चौक तक रैली निकालकर लोगों को कुष्ठ के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया प्रखंड क्षेत्र में 30 जनवरी से 14 फरवरी तक स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसी नियमित आज रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना है।इसको लेकर स्वास्थ विभाग के सभी कर्मियों को अपने अपने पोषक क्षेत्र में कुष्ट रोग के प्रति जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर डॉ आंनद, ओमप्रकाश पांडे, रंजीत ठाकुर सहित स्वास्थ कर्मी उपस्थित थे।






