प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा। झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम और जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड स्तर पर युवा, महिला, अल्पसंख्यक और बुद्धिजीवी मोर्चा का गठन किया गया। युवा मोर्चा के गठन में जिला अध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्बरम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल और बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। सर्वसम्मति से नवगठित पदाधिकारी बनाए गए। युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोज मुर्मू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नेजाम अंसारी और बुद्धिजीवी मोर्चा का अध्यक्ष अब्दुल रहमत अंसारी चुने गए। नवगठित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती देने के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने का काम करें। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने सभी को संगठन के प्रति वफादारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, महिला मोर्चा की जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
