पाकुड़ अंचल कार्यालय में बिचौलियों के बढ़ते प्रभाव और आम जनता की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने शनिवार को एक बिचौलिया को कई कागजातों के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जरूरी पूछताछ के बाद अंचल अधिकारी ने बिचौलिया को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अंचलाधिकारी को मिल रही शिकायतों के अनुसार, कार्यालय परिसर में बिचौलियों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे आम लोगों के काम में अनावश्यक देरी होती थी और उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जाते थे। इसी क्रम में जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके पास से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े 10–12 दस्तावेज बरामद किए गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अशरफील शेख के रूप में हुई है, जो इलामी का निवासी बताया जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उसे नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।






