Search

February 27, 2026 12:08 am

पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे वाहन को खनन टास्क फोर्स टीम ने किया जप्त।

जिले में अवैध खनन और गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बिना वैध माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स का परिवहन करते हुए एक हाईवे ट्रक को जब्त किया है। जब्त किए गए ट्रक का पंजीयन संख्या WB57C 8687 है। जांच के दौरान चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया गया। खनन निरीक्षक के लिखित आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर