पाकुडिया:- शुक्रवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद विजय हांसदा पाकुडिया प्रखंड क्षेत्र के बालको, मोहनपुर सालगापड़ा, आलूदहा, सापादाहा, बड़ासपादहा, गणपुरा, बाबुझुटी, बड़ासिहपुर, छोटासिंहपुर, बेनाकुड़ा, घूरनी, चड़काडांगा, बानडिग्गा, लखिजोल सहित अन्य गाँवों का दौरा किया। इस क्रम में जगह-जगह संबंधित गांव के ग्रामीणो ने सांसद सहित अन्य अथितियों को माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों से सांसद ने राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने संबंधित जानकारी ली। माननीय सांसद विजय हांसदा ने वहां के ग्रामीणों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना, सावित्री बाई फुले योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। सांसद विजय हांसदा के समक्ष संबंधित गाँव के ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को रखा जिसको सुनने के पश्चात मौके पर ही सांसद श्री विजय हांसदा ने संबंधित जिले के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही समस्याओं के निराकरण हेतू पहल करने को कहा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा पूर्व केन्द्रिय सदस्य देबीलाल हाँसदाक्,सासंद प्रतिनिधि खुरशेद आलम,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसफिना हेमब्रम ,महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष सुबासिनी मुर्मू,मुखिया कालेश्वर हेमब्रम ,मुनीराम मरांडी,छोटू भगत, कुबराज मरांडी,मनेजार हेम्ब्रम,तोहिदुल शेख,एमेली सोरेन, प्रकाश यादव ,विश्वनाथ मुर्मू, छोटू रविदास, कन्हैया भगत ,नरेश हाँसदा, सहित अन्य सैकड़ो समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






