पाकुड़ रेलवे मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन हुआ।भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन अवसर पर सैकड़ों युवा और खेल प्रेमी उपस्थित थे।।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी के अलावा मीरा प्रवीण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा, हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, रूपेश भगत, अनिकेत गोस्वामी और दिपक साहा मौजूद थे। उद्घाटन मैच जिला वॉलीबॉल संघ और लुतफल वॉरियर्स के बीच खेला गया। अतिथियों ने सबसे पहले भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।।प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि समाज में अनुशासन और ऊर्जा भी पैदा करते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि देश को विकसित भारत बनाने के लिए फिटनेस और हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। इस महोत्सव में स्कूल-कॉलेज के छात्र और जिला के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ी शामिल हुए। मैदान में खिलाड़ियों का प्रदर्शन और दर्शकों की तालियों ने माहौल को रोमांचक बना दिया।।भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि यह महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ भारत के लिए एक आंदोलन है। फिटनेस न केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन कुमार चौधरी, राणा शुक्ला, उजय राय, लाल्टू भौमिक, संजय राय, अविनाश पंडित, मुन्ना रविदास, अभिषेक भगत, जितेश रजक, ओमप्रकाश नाथ, अजीत मंडल, मनीष कुमार और रतुल दे ने सक्रिय भूमिका निभाई।।सांसद खेल महोत्सव के तहत आगे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बन सके।

