Search

April 8, 2026 12:21 am

जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव, पहचान होते ही गहराया रहस्य।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव से सटे घने जंगल में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना के एसआई कबिंदर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि मृतक की पहचान सिरिल बास्की (52 वर्ष), निवासी तालपहाड़ी कदमटोला, थाना लिट्टीपाड़ा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर किसी परिजन की ओर से थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!