प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख पंचायत समिति मरांग बीटी बेसरा की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई।बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के पश्चात समारोह के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और समय-सारणी तय की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि निपेन मंडल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा भारतीय स्टेट बैंक लिट्टीपाड़ा के शाखा प्रबंधक ज्ञानेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण / कृषि पदाधिकारी के.सी. दास, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जन्मजय बाउरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शमानिक दास, प्रधान सहायक राजाराम रविदास सहित अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।







