बजरंग पंडित
पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के समीप दोपहर मंगलवार को पुलिस के गश्ती दल ने मोटरसाइकिल में कोयला का अवैध परिवहन कर रहे युवक को पकड़ा,बाइक में करीब चार क्विंटल कोयला लदा पाया गया। स.अ.नि. होपना मरांडी के नेतृत्व में यह गिरफ्तारी हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलिउर शेख (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पुरानी पाली, थाना मुफस्सिल, जिला पाकुड़ का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर प्लेट की लाल रंग की यामाहा बाइक और करीब चार क्विंटल कोयला जब्त किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आगे भी कोयला तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई जाएगी।





