Search

March 20, 2026 9:41 pm

भगवान बलभद्र की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा।

भगवान बलभद्र की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। भव्य कलश शोभा यात्रा भगत पाड़ा शिव मंदिर से निकलकर अंबेडकर चौक , गांधी चौक, खुदीराम बोस चौक होते हुए शिव शीतला मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। गुरुधाम बौंसी से आए आचार्य बृजेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, ओंकार चौधरी व अनिल पांडे के मुखारबिंद से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच भगवान बलभद्र की प्रतिमा का शुद्धिकरण पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्र उच्चारण के ध्वनि से शिव शीतला मंदिर के आसपास के क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बुधवार को भगवान बलभद्र की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद संध्याकाल में पूजा आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। मूर्ति दानदाता दिलीप भगत ने बताया कि मूर्ति बनवाने का उद्देश्य भगवान बलभद्र की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना है। कार्यक्रम में ब्याहुत समाज के अध्यक्ष अशोक भगत, सचिव अशोक कुमार भगत, जगदीश भगत, मुन्ना भगत, राजीव भगत, काली शंकर भगत, कैलाश भगत, तारकेश्वर भगत, संजय भगत, बद्री भगत, शिवानंद भगत, विनय भगत और समाज की महिला अध्यक्ष रश्मि भगत समेत कई लोग मौजूद थे।

img 20250422 wa00156165718785023519653
img 20250422 wa00178103125296589436654
img 20250422 wa00167410242004575054512

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर