Search

April 1, 2026 12:48 am

सुरक्षा के लिए बने स्पीड ब्रेकर खतरों से खाली नहीं।

एस भगत

शहर में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन यहीं दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। मोटरसाइकिल सवार लोग अक्सर चकमा खा जाते हैं। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल असंतुलित हो जाती है। कई बार पीछे बैठा व्यक्ति और विशेष कर महिला हादसे का शिकार हो रही है । स्पीड ब्रेकर का नहीं है कोई तय मानक । जिले भर में शहर से लेकर गांव तक कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर इतने ऊंचे बना दिए गए हैं कि वाहन चालक चकमा खा जाते है। नियम के मुताबिक स्पीड ब्रेकर लगाने से पहले ड्राइवर को सचेत करने के लिए 50 से 80 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगाना आवश्यक होता जो की कही नहीं दिखेगी ।ब्रेकर के समीप कोई सूचनात्मक बोर्ड नहीं लगा होता। कोर्ट के समीप, धनुष पूजा स्कूल के समीप, पुराना डीसी मोड़ के समीप स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं । चालक को सचेत करने के लिए कोई दिशा निर्देश का बोर्ड नहीं लगा हुआ है । जबकि यह सड़क एन‌एच 333 ए है और एन एच पर स्पीड ब्रेकर नियम के विरुद्ध है । शहर की मुख्य सड़कों पर एक किलोमीटर के दायरे में स्पीड ब्रेकर मिल जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से बनाए गए ज्यादातर ब्रेकर मानक अनुरूप न होने के कारण हादसों का सबसे बड़ा कारण होता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!