प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत भवन में मंगलवार को सभी डीलरों के साथ एक बैठक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश हांसदा ने सभी डीलरों को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अग्रिम उठा कर जून, जुलाई अगस्त तीन माह का राशन वितरण करना है। जो सभी डीलरों को लाभुकों को राशन का वितरण जून व जुलाई का 1 जून से 15 जून तक करना है।वही अगस्त माह का 15 जून से 30 जून तक राशन का वितरण करना है। साथ ही कहा की तीन माह का एक साथ वितरण करना थोड़ी तो कठिनाई डीलरों की होगी मगर केंद्र सरकार का निर्देश है इन्हें हर हाल में सभी डीलरों को पालन करना है कोई भी लाभुक राशन लेने में ना छूटे इसको लेकर सभी डीलरों को ध्यान में रखना है ।साथ ही प्रचार प्रसार करके सभी लाभुकों को बताना है कि आप सभी को तीन माह का चावल जून माह में लेना है ।साथ ही सभी डीलरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि सभी लाभुकों का केवाईसी सौ प्रतिशत हो।





