Search

April 6, 2026 8:57 pm

आम के पेड़ से लटककर किशोर ने दी जान, इलाके में शोक की लहर।

अमड़ापाड़ा: प्रखंड क्षेत्र के पकलो गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 17 वर्षीय एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोलम मुर्मू के पुत्र प्रदीप मुर्मू के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, प्रदीप मानसिक रूप से अस्वस्थ था और कुछ समय से परेशान चल रहा था। बताया गया कि रविवार को उसके माता-पिता ‘मामा मोड़’ स्थित साप्ताहिक हाट खरीदारी के लिए गए हुए थे। इसी दौरान प्रदीप घर से कुछ दूरी पर स्थित एक आम के पेड़ के पास पहुंचा और चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब 5 बजे जब परिजन हाट से लौटे, तब ग्रामीणों ने उन्हें घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शव पेड़ के नीचे पड़ा था। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि प्रदीप ने करीब 15-20 दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिससे यह मामला और गंभीर हो जाता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!