Search

March 4, 2026 7:28 am

प्रशिक्षुओं ने अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन किया- बी एन साह

अक्षय कुमार सिंह

रामगढ़। शुक्रवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षओ ने ग्लास पेंटिंग के माध्यम से अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारा और रंग बिरंगे आकर्षक पेंटिंग द्वारा सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एक्सपर्ट के रूप में भोला करमाली, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय, रामगढ़ कैंट मौजूद थे।

img 20260214 wa00813785964448065042962

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलाधिपति बी एन साह ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा की इस प्रकार की कार्यशाला रचनात्मकता को निखारने, मानसिक शांति पाने और कांच जैसी नाज़ुक सतहों पर अद्भुत कलाकृतियां बनाने का एक अनूठा मंच प्रदान करती हैं।
सचिव प्रियंका कुमारी कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुलपति प्रो (डॉ.) रश्मि ने कहा की यह कला ना केवल तनाव मुक्त करती है बल्कि आपको अपने घर के लिए एक अनूठा, व्यक्तिगत और कलात्मक स्पर्श देने के योग्य भी बनाती है।

img 20260214 wa00801751384023427083940
राधा गोविंद विश्वविद्यालय परिसर

मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ.)निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ.)अशोक कुमार प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, समाजसेवी सीपी संतन, शिक्षा विभाग से डॉ.अंजू तिवारी, डॉ.अमरेश कुमार पांडेय डॉ. उमेश चंद्र महतो,डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ.रंजना पांडेय , डॉ.अरविंद कुमार,डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ.राकेश रंजन मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य कॉर्डिनेटर के रूप शिक्षा विभाग के व्याख्याता अर्चना राणा रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर