राजकुमार भगत
पाकुड़। ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय, इजराप्पा के सचिव राणा शुक्ला, महासचिव सुशील शाहा ने वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता (सा•) पूर्व रेलवे पाकुड़ राजू कुमार एवं स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ लखीराम हेंब्रम को उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज को व्यवस्थित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में देश की शान राष्ट्रीय ध्वज दिन रात 24 घंटे लहरा रहा है। दिन में तो राष्ट्रीय ध्वज सूर्य के प्रकाश से चमकता रहता है। किंतु रात्रि में वर्तमान में कोई व्यवस्था नहीं है । इससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है। मालूम हो कि सौ फीट ऊंचाई मैं लहराने वाले राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ उसका अधिष्ठापन तत्कालीन महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता के द्वारा तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक,पुर्व रेलवे हावड़ा की उपस्थिति में किया गया था।जिसकी पूर्ण व्यवस्था की गई थी।जिसके इर्द-गिर्द विद्युत आपूर्ति की पूर्ण व्यवस्था थी। किंतु पिछले 1 वर्ष से लाइट क्षतिग्रस्त है। फलस्वरुप राष्ट्रीय ध्वज रात में अंधेरा में रहता है। विभाग के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की सुध नहीं ली जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। श्री राय ने उक्त पदाधिकारियों से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में अधिष्ठापित तिरंगा झंडा के दोनों ओर बिजली के दोनों खम्भे में अविलम्ब विद्युत आपूर्ति एवं प्रकाश की व्यवस्था की की मांग की है।स्टेशन प्रबंधक श्री हेम्ब्रम ने कहा कि तिरंगे की सम्मान और उसकी साज सज्जा के लिए हम पीछे नहीं हटेंगे । जहां तक संभव होगा हम उसे अवश्य व्यवस्थित करेंगे । हिसाबी भी राय ने कहा कि संविधान अपनी स्थापना के 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है।इस हेतु राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हम सबों का प्रथम कर्तव्य है।





