अमर भगत
Also Read: वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल।
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के साप्ताहिक हाट में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जामकुन्दर गांव निवासी बिजय हेम्ब्रम (पिता—किसुन हेम्ब्रम) की हीरो एचएफ डीलक्स (JH04R 5383) अज्ञात चोरों ने उड़ा ली। जानकारी के अनुसार, बिजय हेम्ब्रम अपने साथी रामुला हेम्ब्रम के साथ हाट में सामान खरीदने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक मछली बाजार के पास खड़ी कर दी थी। खरीदारी के बाद जब वे लौटे तो बाइक वहां से गायब थी।
काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






