Search

April 13, 2026 2:28 pm

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिवस पर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं।

सतनाम सिंह

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में एवं अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला आई टी संयोजक पार्थ रक्षित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साह के उपस्थिति में आज पाकुड़ के अटल चौक में पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से पूरी तरह जुड़ने से पहले बाबूलाल मरांडी एक स्कूल में शिक्षक के तौर पर पढ़ाते भी थे. कॉलेज के दिनों से ही आरएसएस से प्रभावित होकर संघ से जुड़ गये थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गांव के ही एक प्राथमिक स्कूल में टीचर थे. नौकरी करने के दौरान एक बार उन्हें किसी काम से शिक्षा विभाग जाना पड़ा. वहां पर कार्यरत क्लर्क ने उनसे पैसे मांग लिये. बाबूलाल मरांडी ने इसका विरोध किया. लेकिन सरकारी बाबू अपनी जिद में अड़ा हुआ था. इसके बाद वह घर आए और नौकरी से इस्तीफा दे दिया. बाबूलाल मरांडी कुछ सालों तक विश्व हिंदू परिषद के सचिव भी रहे. साल 1991 में वे पहली बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गये. उस वक्त संताल में शिबू सोरेन का प्रभाव इतना था कि कोई भी आम नेता उन्हें चुनौती नहीं दे सकता था. साल 1998 उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. 1998 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें पार्टी की कमान सौंपी और उसी साल उन्होंने शिबू सोरेन को हरा दिया. जिसके बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के कैबिनेट में मंत्री बनाया गया. सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

img 20250111 wa00262691423039635532362

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!