एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपाड़ा चौक के समीप एक सीमेंट दुकान से दुकान में बीते सोमवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया है. जानकारी के अनुसार महेशपुर- कानीझाड़ा गांव निवासी मो. समीमुद्दीन अपने मंडल इंटरप्राइजेज सीमेंट दुकान प्रत्येक दिन की तरह सोमवार को भी दुकानदारी कर रात करीब 8 बजे दुकान बंद करके घर गया था. जब मंगलवार की सुबह 9 करीब दुकान का शटर खोला तो दुकान मालिक ने देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. दुकान मालिक ने बताया कि मेरा दुकान का अंदर का दरवाजा और दुकान के पीछे धारदार लोहे से वेंटीलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया होगा. जहां दुकान में रखे बक्सा तोड़कर करीब 50 हजार नगद ले लिया है और कुछ हार्डवेयर का कीमती सामान चोरी कर लिया गया है. उधर महेशपुर पुलिस को घटने की सूचना मिलते ही उक्त दुकान पहुँचकर मामले की छानबीन की.





