Search

April 13, 2026 12:33 pm

माधोपड़ा गांव का बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी ,ग्रामीण हैरान व परेशान।

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के खांपुर पंचायत अंतर्गत माधोपाड़ा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है । पिछले 23 दिसंबर की रात माधोपाडा गांव का बिजली ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2024 की रात कादमपुर फुटबॉल मैदान में मेले का दिन था । उसी दिन चोरी ने गांव का ट्रांसफार्मर चोरी किया होगा।जब ग्रामीणों ने देखा की दो दिनों से एक बार भी गांव में बिजली नही आया । तब आसपास के गांव वालो से पता करने पर पता चला बिजली सही है लेकिन जब ग्रामीणों ने विधुत ट्रांसफार्मर देखने गया तो सबका होश उड़ गया । ट्रांसफर का तार आदि सब खुला हुआ पड़ा था तभी ग्रामीणों को पता चला की विद्युत ट्रांसफार्मर से कीमती सामान कॉपर, तेल एवं अन्य सामान चोरी हो गया है । पुलिस की ठोस कार्रवाई नहीं होने से ट्रांसफार्मर चोरों के हौसले बुलंद हैं।विधुत ट्रांसफार्मर चोरी के बाद बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई ।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विधुत बहाल करने की मांग विभाग से किया है । वही ग्रामीणों ने विधायक प्रो .स्टीफन मरांडी को भी अवगत कराया है । उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है । इस मौके पर हेमलाल सोरेन ,प्रकाश मुर्मू,सोनाराम मरांडी ,सोम मरांडी ,बुधिसाल टुडू ,कालीचरण सोरेन ,श्यामलाल सोरेन ,शिवलाल हेंब्रम ,कलम हंसदा समेत अन्य मौजूद थे ।

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!