राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): डांगापाड़ा स्थित बन्द पड़े एक घर से ताला तोड़कर बर्तनों सहित काफी संख्या में सामानों की चोरी हो गई। इसको लेकर गृहस्वामी रोहित कुमार भारती ने थाना में लिखित शिकायत किया है। पीड़ित युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा स्वजन नाथनगर (भागलपुर) स्थित दूसरे घर मे रहता है। मेरा घर डांगापाड़ा मे भी है , पर अकेले रहने के कारण मैं निकट स्थित चाचा के घर मे रहता हूं। सुबह को घर मे जाकर देखा कि खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है व अंदर के दरवाजे में लगे ताला भी टूटा हुआ है। घर मे रहे सार्वजनिक छठ पूजा के सभी बर्तन , पीतल का रेब , स्टेप्लाइजर , इन्वर्टर व जरूरी कागजातों की चोरी हो गई है।







