Search

February 14, 2026 2:49 am

फाइलेरिया दवा खिलाने को लेकर पीडीएस दुकानदार व लाभुको के बीच हुई नोकझोक।

बीडीओ ने लाभुको को समझाबुझाकर कराया शांत।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित डीलर भरत प्रसाद भगत के दुकान में शुक्रवार को फाइलेरिया दवा खिलाने को लेकर लाभुको से नोकझोंक हुई। जिससे विवाद काफी बढ़ जाने पर बीडीओ टुडू दिलीप दुकान में पहुंचकर मामले की समाधान किया। दुकान मे फाइलेरिया दवा खिलाने को लेकर शिविर भी लगा हुआ था।वही डीलर द्वारा राशन वितरण भी किया जा रहा था। इस दौरान डीलर ने उपस्थित लाभुको को कहा कि पहले फाइलेरिया का दवा खाइये , इसके बाद ही राशन की वितरण करेंगे। इसी बात को लेकर लाभुको ने हंगामा खड़ा करते हुए कहा कि हमलोग दवा नही खाएंगे , पर राशन जरूर लेंगे। राशन व दवा खाने की बात को लेकर काफी देर तक दुकानदार व लाभुको के बीच काफी गहमागहमी विवाद हुई। इसकी सूचना मिलने साथ बीडीओ व चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे व लाभुको को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सभी लाभुको को फाइलेरिया दवा को लेकर प्रेरित किया। बताते चले कि सभी पीडीएस डीलरों को सम्बन्धित विभाग के द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी अपने अपने दुकानों में लाभुको को फाइलेरिया का दवा खिलाये व राशन की वितरण करे। इसी निर्देश के आलोक में बीते गुरुवार से सभी दुकानों में लाभुको को दवा खिलाया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि सभी को फाइलेरिया का दवा सेवन करना आवश्यक है। जिससे कि इस लाईलाज बीमारी से बचा जा सके। सभी आंगनवाड़ी केंद्र , पंचायत सचिवालय , पीडीएस दुकान आदि जगहों में वृहत रूप से इस अभियान को चलाया जा रहा है। जिससे कि फाइलेरिया मुक्त पाकुड़ घोषित हो सके।

Also Read: E-paper 02-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर