Search

February 25, 2026 1:01 am

मोबाइल दुकान से नकद व मोबाइल सहित करीब 7 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। गनपुरा से फुलझिंझरी जाने वाली मुख्य सड़क किनारे स्थित गनपुरा चौक पर गणपति मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गनपुरा निवासी दुकानदार निताई कुमार पाल की मोबाइल दुकान में चोर रात के अंधेरे में छत के रास्ते दाखिल हुए। बदमाशों ने सीढ़ी के दरवाजे को जुगाड़ तकनीक से खोलकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की भनक दुकानदार को तब लगी, जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। पीड़ित दुकानदार के अनुसार चोर दुकान से 15–16 नए मोबाइल फोन, करीब 60 पुराने मोबाइल (रिपेयरिंग व एक्सचेंज के लिए रखे गए) तथा ड्रॉअर में रखा लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह नगदी महाजन को भुगतान के लिए दुकान में रखी गई थी। कुल मिलाकर चोरी से करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर