Search

February 12, 2026 10:00 pm

150 साल पुराने शिव मंदिर में इस बार होगी भव्य शिवरात्रि, हरिगंज में रामभक्त सेवा दल की तैयारी बैठक।

राजकुमार भगत

पाकुड़ | पाकुड़ जिले के हरिगंज गांव में बुधवार को रामभक्त सेवा दल की ओर से महाशिवरात्रि को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संगठन की प्रदेश अध्यक्षा (मातृशक्ति) और जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करीब 150 साल पुराने शिव मंदिर में बीते कई वर्षों से कोई धार्मिक आयोजन नहीं हुआ है। इस बार रामभक्त सेवा दल के सहयोग से महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, महाप्रसाद भंडारा और भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बंगाल के मालदा से भक्ति गीत गायिका तुलिका मंडल और नयन मंडल शामिल होंगे। वहीं पाकुड़ की सत्य सनातन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रसिद्ध भक्ति गायक रंजीत राणा भी प्रस्तुति देंगे। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनातनी राहुल कुमार सिंह, रंकुस मंडल, रीता मंडल, उत्तम मंडल, प्रदीप मंडल, रतन मंडल, सामोल मंडल, अभिजीत मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर