Search

September 13, 2025 8:25 am

धरनी पहाड़ में सावन की दूसरी सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब, भोलेबाबा के दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु।

सतनाम सिंह

पाकुड़। सावन की दूसरी सोमवारी पर धरनी पहाड़ में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सोमवार तड़के से ही झारखंड, बिहार, बंगाल और ओड़िशा सहित कई राज्यों से कांवर लेकर आए भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धरनी पहाड़ में बाबा भोलेनाथ की पूजा 1993 से शुरू हुई थी, लेकिन बीते कुछ वर्षों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर सावन महीने में यहां जल चढ़ाने वालों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि बाबा धरनीनाथ से जो भी मन्नत मांगी जाती है, वो जरूर पूरी होती है। श्रद्धालु पैदल, वाहन और कांवर यात्रा के माध्यम से यहां पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कई किलोमीटर लंबी कतार में घंटों खड़े नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल सावन में यहां मेले जैसा माहौल बन जाता है। बाबा की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक, हर वर्ग के लोग भोलेबाबा के दर्शन को उमड़ते हैं। धरनी पहाड़ अब धीरे-धीरे जिले का बड़ा धार्मिक केंद्र बनता जा रहा है। प्रशासन और स्थानीय समाजसेवियों की मांग है कि इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मिल सके।

img 20250721 wa00593220264465519572649

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर