Search

March 15, 2026 7:47 pm

बकरीद के रंग में रंगा पाकुड़, हजारों ने अदा की ईद की नमाज

डीसी-एसपी ने किया शहर भ्रमण, बच्चों संग बांटी खुशियाँ, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

पाकुड़: देशभर की तरह पाकुड़ जिले में भी आज बकरीद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिले भर की तमाम ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में लोगों ने खुदा के दर पर सजदा किया और मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी।इस खास मौके पर डीसी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पाकुड़ शहर का भ्रमण किया और ईद की खुशियों में बच्चों के साथ शरीक होकर त्योहार की रौनक बढ़ाई। अधिकारियों ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा की गई।

img 20250607 wa00082505624446149350316

हर तरफ सुरक्षा का घेरा, ड्रोन से रखी गई नजर

त्योहार को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। बीती रात से ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीमों ने लगातार फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान चलाया।

img 20250607 wa0006769612392774848276

मस्जिदों, बाजारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं कई इलाकों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की गई ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

img 20250607 wa00057572332492222140341

एसपी निधि द्विवेदी ने कहा, “जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस हर स्तर पर मुस्तैद रही।

img 20250607 wa00041379721794032275928

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर