Search

June 26, 2025 8:02 am

दुष्कर्म मामले के तीन आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

पांच नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वराज सिंह

(पाकुड़): थाना क्षेत्र में एक जून की शाम हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर शुक्रवार को पाकुड़ न्यायालय में तीन आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालो में आरोपी कस्तूरी निवासी विश्वनाथ हेम्ब्रम , पांडु हेम्ब्रम , चांद सोरेन ,है। वही पुलिस ने 5 नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बीते शनिवार को थाना क्षेत्र में स्थित काजू बगान में साहेबगंज जिला अंतर्गत तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक 19 वर्षीया महिला के साथ कस्तूरी गांव के 11 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। वही तालझारी थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित महिला के होने वाले पति के साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया था। इस दौरान पीड़िता के पति मौके से भाग निकला था। वही दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़ित महिला को गांव में छोड़कर भाग निकला था। इसको लेकर उसी दिन ग्रामीणों ने दो आरोपी मनवेल मरांडी व सकल हांसदा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निरन्तर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की भय से इस मामले के तीन आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। वही एक आरोपी समीर टुडू अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिसे पकड़ने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा निरन्तर की जा रही छापेमारी के डर से तीन आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। वही 5 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।अन्य एक आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बहरहाल पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर