Search

April 12, 2026 7:05 pm

नई जागृति क्लब द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन।

मुख्य अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का किया हौसला बुलंद।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया ग्राम भालुकचुमा में नई जागृति क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया और खेल का माहौल पूरी तरह से जोश और उत्साह से भर गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ज़िला परिषद के अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में मुखिया सलोनी बेसरा, क्लब के अध्यक्ष साइमन मरांडी, सचिव जैरोम सोरेन, बोनिफेस सोरेन, बिनय जूलियस और ग्राम प्रधान परमेश हेम्ब्रम मौजूद रहे। इन सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की सराहना की। फाइनल मुकाबला एफ.सी. ठाकुरपुरा और एफ.सी. हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मैच में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा और टीम भावना का परिचय दिया। फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने अपने पसंदीदा टीमों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य गांवों में खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना था। आयोजन के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जुले हेम्ब्रम ने कहा, “ऐसे आयोजन गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।” इस तीन दिवसीय आयोजन ने खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच उत्साह और खेल भावना का माहौल बनाया और गांव में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!