Search

April 13, 2026 7:30 am

ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) ग्राम पंचायत विकास योजना 2024 के तहत प्रखंड लिट्टीपाड़ा के प्रखंड सभागार भवन में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर उन्होंने जीपीडीपी के उद्देश्यों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, जिला समन्वयक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग इमरान आलम एवं आकांक्षी फेलो वंदना कुमारी ने बारी-बारी से प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास योजना संबंधित अपेक्षाएं एवं उद्देश्य, सहभागिता के लिए संबंधित नियम , सतत विकास लक्ष्य एवं उन विषयों के ऊपर समझ बनाना ,सतत विकास एवं हमारे क्षेत्र की समस्याओं के बीच संबंध , साझा पहलू पर सामाजिक मानचित्र और संसाधन मानचित्र के ऊपर समझ बनाना सभी के भागीदारी से सहयोगी पूर्ण वंचित परिवारों जैसे एकल महिला, वृद्ध ,विकलांग आदि का चिंहितिकरण विषय पर विस्तृत जानकारी दी । ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल में पंचायत सचिव/रोजगार सेवक, जल सहिया, एक वीपीआरपी फैसिलिटेटर, विषय से संबंधित पंचायत स्थायी समिति के सदस्य (दो वार्ड सदस्य-एक अध्यक्ष एवम् एक सदस्य), विषय संबंधित फ्रंटलाइन कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायत के समुचित विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2025–2026 में सभी विभागों की योजनाओं का चयन किस प्रकार करना है तथा योजना चयन से सम्बंधित सभी आधारभूत बिदुओं पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने विभाग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!