प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहेबगंज हाईवे रोडगो के समीप सोमवार देर शाम एक टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक सहित तीन अन्य घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा में लगने वाला साप्ताहिक हटिया से यात्री लेकर बरहेट की ओर जा रहा था ठीक रोडगो के समीप अचानक टेंपू के आगे बैल आ गया जिससे टेंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी लुखी मुर्मु एवं किशन मड़ैया तथा डहरलांगी निवासी छीता हेंब्रम सहित टेंपू चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा द्वारा ईलाज किया गया। डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि लुखी मुर्मु एवं किशन मड़ैया को अंदुरूनी चोट के कारण दोनों को बेहतर ईलाज हेतु पाकुड़ रेफर किया गया।एसआई मिथुन कुमार ने बताया कि टेंपू को जब्त करते हुए पुलिस आगे की कारवाई में जुट गए हैं।






