Search

March 27, 2026 8:38 am

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)प्रखण्ड अन्तर्गत जे0एस0एल0पी0एस0 के प्रशिक्षण सभागार मे बागवानी सखी को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी योजना स्थल पर कार्य करने के एवज मे बागवानी सखी एप्प के माध्यम से मजदूरी भुगतान से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम मे श्री मानिक दास, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा द्वारा उपस्थित सभी बागवानी सखी को झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक एकड़ एवं आधा एकड़ जमीन पर आम बागवानी योजना के क्रियान्वयन के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया। सर्वप्रथम ग्रामसभा के माध्यम से वृक्षारोपण योजना के लाभूकों का चयन, पंचायत स्तर पर योजना की स्वीकृति,साइनबोर्ड, गड्ढा खुदाई, घेराबंदी, सी0पी0टी0, मिट्टी मे वर्मी कंपोस्ट खाद मिलाकर गड्ढे की भराई, आम एवं इमारती पौधारोपण, एइच टेका, थाली बनाना, जलकुंड निर्माण और नाडेप निर्माण कार्य के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही बागवानी सखी को वृक्षारोपण योजनाओं मे टैग करके देख-रेख करने के बारे मे बताया गया।लाइभलीवुड एक्सपर्ट, प्रदान संस्था पाकुड़ के द्वारा बागवानी योजनाओं मे किए गए देख-रेख का कार्य की मुल्यांकन कर बागवानी सखी एप्प के माध्यम से मजदूरी भुगतान को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रखण्ड कार्यक्रम समन्वयक, जे0एस0एल0पी0एस0, लिट्टीपाड़ा के द्वारा आम बागवानी से होनेवाले लाभ के बारे मे जानकारी दिया गया। साथ ही बीपीओ मानिक दास के द्वारा बागवानी योजना को आजीविका के स्रोत के रूप मे लेने के लिए लाभूकों को प्रेरित करके आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने जमीन मे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी योजना लेने के लिए सभी बागवानी सखी से अपील किया गया। उक्त कार्यक्रम मे एफ टी सी सेलेसटीना मुर्मू, मनरेगा ऑपरेटर बंटी रजक एवं विभिन्न पंचायतों से आए एस एच जी दीदी, बागवानी सखी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर