प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) — प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत बड़ा घघरी पंचायत भवन में एक दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ा घघरी, जोरडीहा, कलदम, धनघरा, कदवा, हाथीबथान समेत कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभुक शामिल हुए।
शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान योजना, जन-धन खाता, विधवा एवं विकलांग पेंशन, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, विश्वकर्मा योजना, जीवन ज्योति बीमा और सुरक्षा बीमा योजना सहित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को मौके पर आवेदन करने और योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासी और आदिम जनजातीय समुदायों को बिजली, सड़क, पानी, आवास और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में सुधार लाएं। शिविर में कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 88 आवेदनों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों की शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के.सी. दास, कनीय अभियंता नैयर आलम, पंचायत सचिव जाफरान अंसारी, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।


Related Posts

नोटिस चिपकता रहा, कानून भटकता रहा — सिस्टम पर उठे बड़े सवाल पिता स्व भगवान साव के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता कानून को ठेंगा दिखाते हुए फरार कोर्ट से सह शरीर अरेस्ट करने का आदेश नरसिंहपुर पथरा में एक और खेल






