Search

February 15, 2026 6:33 am

पुलवामा के शहीदों को नमन, इंद्रा चौक पर काला दिवस, मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि।

पाकुड़ | पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों की शहादत की याद में शनिवार शाम शहर के इंद्रा चौक पर सत्य सनातन संस्था ने काला दिवस मनाया। संस्था ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। देश उनके त्याग का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि आज के दिन केवल वैलेंटाइन डे जैसे आयोजनों में उलझने के बजाय शहीदों की कुर्बानी को याद कर एकजुटता दिखाएं। चौबे ने कहा कि जवानों का सम्मान और स्मरण हर नागरिक का कर्तव्य है। शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संस्था ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौतम कुमार, संयुक्त सचिव अजय भगत, कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर, जिला अध्यक्ष हर्ष भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर वीर जवानों को नमन किया।

img 20260214 wa00747405586672877120400
img 20260214 wa00751065044720313489782

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर