Search

March 10, 2026 12:29 am

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा जोरदार आंदोलन – आशुतोष कुमार तिवारी

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

Also Read: E-paper 01-03-2026

मेदिनीनगर – आज दिनांक 09 मार्च,2026 को स्थानीय ठाकुरबाड़ी मंदिर रेड़मा के प्रांगण में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी सह हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सदर सीओ ने द्वेष की भावना से प्रेरित होकर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया और जेल भेजने का काम किया परन्तु सत्य परेशान हो सकता है परन्तु पराजित नहीं हो सकता है। अंततः सत्य की जीत हुई और माननीय न्यायालय ने बाईज्जत बरी कर दिया। उन्होंने कहा कि जेल जाने से वे डरे नहीं है बल्कि एक नयी उर्जा का संचार हुआ है। अब महापुरुषों की जीवनी से प्रेरित होकर समाज की बेहतरी के लिए और लोगों को न्याय दिलाने के लिए दुगुनी ताकत और उर्जा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करूंगा और लोगो को बुनियादी कार्यों के लिए ब्लाक, कचहरी, अस्पताल आदि जगहों पर बिना घुस दिये बेहतर सुविधाएं मिलें और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने का कार्य करूंगा। जिस प्रकार सदर सीओ और अन्य अधिकारीयों ने मुझे फंसाने के लिए अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का दुरूपयोग किया,वह अत्यंत निंदनीय है और मैं संबंधित अधिकारियों पर मानहानि का दावा भी करूंगा।
मै सभी देवतुल्य जनता से अपील करता हूं कि आप इस मुहिम में हमारा साथ दें और भ्रष्टाचार मुक्त पलामू का निर्माण किया जा सके। आज सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में पलामू के प्रति ऐसी धारणा बन चुकी है कि पलामू भ्रष्टाचार का चारागाह है परंतु हमलोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं क्योंकि पलामू की मेहनतकश जनता की गाढ़ी कमाई को हड़पने की साज़िश को नाकाम किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जेल में कैद अवधि के दौरान भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों के जीवनी वृतांत का अध्ययन करने के पश्चात समाज कल्याण के जीवन न्यौछावर करने का भावना मन में जागृत हो चुकी है और यह सिलसिला अब रूकने वाली नहीं है। अब जितना बार भी जेल जाने की नौबत आ जाये लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रूकने वाली नहीं है और शासन प्रशासन से अपील है कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम लगाया जाये ताकि भ्रष्टाचार का खुल खेल बंद हो और त्राहि-त्राहि कर रही जनता को राहत मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर