Search

March 18, 2026 3:18 am

बैठक में लगातार अनुपस्थित दो डीलर पर होगी निलम्बन की कार्रवाई

राशन वितरण को लेकर डीलरों को दी गई निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि स्थित प्रखण्ड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जनवितरण दुकानदारों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। जहां बैठक म लगातार अनुपस्थिति को लेकर नमिता एसएचजी मंझलाडीह व प्रदीप एसएचजी बरमसिया के ऊपर निलम्बन की कार्रवाई करने की प्रस्ताव लिया गया। बैठक में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सन्तोष कुमार ने अप्रैल माह में वितरण किये गए राशन , चीनी व नमक की डीलरवार समीक्षा की गई।एमओ ने निर्देश देते हुए कहा कि राशन वितरण की समयावधि बढ़ाया गया है। इसलिए निर्धारित समय पर शत प्रतिशत वितरण करे। उन्होंने ई केवाईसी पर भी चर्चा के दौरान कहा कि 30 जून तक हर हाल में सभी राशन कार्ड धारी का ईकेवाईसी पूरा करें ।यदि किसी का किसी कारणवश केवाईसी नहीं हो पा रहा है तो उसकी सूची अविलम्ब कार्यालय में जमा करें। आगामी जून , जुलाई व अगस्त माह का राशन वितरण को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि तीन माह का राशन जून माह में ही वितरण करना है। एक से 15 जून तक दो माह व 16 से 30 जून तक अगस्त माह का राशन वितरण करना है। इसको लेकर सभी अपने अपने गोदाम को व्यवस्थित करे। जहां नया गोदाम बनाएंगे , उसकी चौहद्दी की लिखित जानकारी उपलब्ध कराए। वितरण कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सरकारी निर्देश अनुरूप राशन की वितरण लाभुको के बीच करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर