सतनाम सिंह
Also Read: भाजपा समर्थित संपा साहा के पक्ष में सांसद निशिकांत दुबे की हुंकार, बागियों को सख्त चेतावनी।
पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फरसा गांव में जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला हुआ है, दो चचेरे भाइयों के बीच का यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार पर लाठी, डंडे, और ईट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला यह है कि नूर इस्लाम ने अमीन बुलाकर अपनी जमीन की नापी करवानी शुरू की, जिसका विरोध उसके चचेरे भाई नरफूल शेख ने किया। विवाद इतना बढ़ गया कि नरफूल शेख ने अपने साथियों के साथ मिलकर नूर इस्लाम के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल परिवार ने मुफस्सिल थाना में अपनी आपबीती सुनाई, लेकिन खबर लिखने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घायल परिवार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोरी भेज दिया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।






