Search

June 26, 2025 12:33 pm

मोहनपुर से दो ई रिक्शा की हुई चोरी।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें निरन्तर बढ़ रही है। सोमवार की रात मोहनपुर में दो रिक्शाओं की चोरी हो गई। गांव के शंकर साहा व परेश मरांडी अपने अपने ई रिक्शा को शाम को घर के बाहर रखा था। दोनो ई रिक्शा को चार्ज में भी दे दिया था। मंगलवार सुबह देखने पर दोनो ई रिक्शा गायब था। इसको लेकर दोनो पीड़ितों ने थाना में लिखित शिकायत किया है। इसके एक सप्ताह पूर्व डांगापाड़ा चौक निकट स्थित कामेश्वर गोराई के घर के बाहर रहे ई रिक्शा की चोरी हो गई थी। वही अन्य दो घरों में भी चोरी का असफल प्रयास किया गया था। शंकर साहा ने बताया कि रोजगार का यही एक मात्र सहारा था। वाहन को शाम को घर के बाहर रख दिये थे। जो चोरी हो गई। ई रिक्शाओं की निरन्तर हो रही चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर